Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

डमटाल पुलिस ने महिला से पकड़ा 6.17 ग्राम चिट्टा

डमटाल पुलिस ने महिला से पकड़ा 6.17 ग्राम चिट्टा

बलजीत|इंदौरा
हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा हर रोज कोई ना कोई नशे का सौदागर सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है परन्तु मोटी कमाई के चलते यह नशे के सौदागर इस कारोबार को निरन्तर जारी रखे हुए हैं जिसका मुख्य कारण हमारे कानून का लचीलापन होना है जिसका लाभ उठा कर यह फिर बाहर आकर इस नशे के कारोबार को फिर से शुरू कर देते हैं|

जब तक सरकार इस नशा माफिया के खिलाफ कोई ठोस कानून नहीं बनाती तब तक इस नशा माफिया पर लगाम लगाना मुश्किल है। नशे के खिलाफ चलाये इस गए अभियान में शुक्रवार को डमटाल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है| थाना प्रभारी डमटाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए पुलिस ने भदरोया गांव में दबिश दी तो तलाशी के दौरान आरोपी के घर से 6.17 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ|

इसे भी पढ़ें:  सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी परिवार सहित कोरोना पॉजिटिव

आरोपी की पहचान परमजीत उर्फ़ गोशा पत्नी कस्तूरी लाल वासी भदरोया तहसील इंदौरा के रूप में हुई है| जिसके विरुद्ध एनडीपीस की धारा के तहत थाना डमटाल में मुकदमा दर्ज कर आगामी कारवाई अमल में लायी जा रही|

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now