Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

देहरा में धार्मिक यात्रा पर आए श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों का हमला, 12 घायल

धार्मिक यात्रा पर आए श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 12 घायल,

प्रजासत्ता|
कांगड़ा जिला के देहरा में धार्मिक यात्रा पर पन्यामल गांव में आए श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया| मधुमक्खियों के हमले में 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं| घायल सभी लोगों का का इलाज अस्पताल में चल रहा है, दो लोग गंभीर घायल है, जिन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है|

मिली जानकारी मुताबिक ये श्रद्धालु यात्रा लेकर ऊना जिला के नैहरियाँ से यहां आए हुए थे, लेकिन जैसे ही सभी अपने धर्मिक स्थान पर पहुंचे और माथा टेकने और कड़ाई प्रशाद बनाने लगे तो अचानक मधुमक्खियों ने सभी पर हमला बोल दिया| इस धर्मिक यात्रा में बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग भी शामिल थे, जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई|

इसे भी पढ़ें:  शाबाश पुलिस! नूरपुर में सीमेंट मिक्सर ट्रेलर से 1000 पेटी अवैध शराब बरामद

दर्जन भर श्रद्धालुओं को मधुमक्खियों ने अपना शिकार बना डाला| बड़ी मशक्कत के बाद इन सभी श्रद्धालुओं को सिविल अस्पताल डाडासिबा ले जाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है| दो गम्भीर रूप से घायलों को पहले 108 एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल देहरा तो बाद में डॉ राजेंद्र प्रशाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया|

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now