Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

डॉ.राजन सुशांत ने फतेहपुर उपचुनाव के लिए भरी हुंकार,जीत के लिए माँगा आशीर्वाद

डॉ.राजन सुशांत ने फतेहपुर उपचुनाव के लिए भरी हुंकार,जीत के लिए माँगा आशीर्वाद

अनिल शर्मा | फतेहपुर
पूर्व मंत्री, सांसद व हमारी पार्टी हिमाचल पार्टी के अध्यक्ष डॉ.राजन सुशांत ने गुरुवार को अपने निवास स्थान देहरी पर सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में आने वाले उपचुनाव को लेकर विशेष बैठक की। उन्होंने फतेहपुर उपचुनाव में खुद्द के लिए विजयी आशीर्वाद मांगा।उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि बीते चुनावों में उनसे बहुत सी गलतियां हुईं हैं। परन्तु वो इसकी सजा बहुत ज्यादा बुक्त चुके हैं।डॉ. सुशांत ने कहा कि पहले लोग कहते थे कि वो आजाद चुनाव लड़ते हैं।

परन्तु अब उन्होंने खुद्द की हमारी पार्टी,हिमाचल पार्टी बना ली है।जिसके वो अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा वो आने वाले उपचुनाव में हमारी पार्टी, हिमाचल पार्टी के चुनाव चिन्ह पर ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं कहा कि मोदी, राहुल या सोनिया गांधी उनको नहीं जानते हैं। फिर भी आप उन्हें कहीं से भी चुनाव जिताते हैं। जनता की जबाबदेही पर पुलिस की सुरक्षा के चलते आप उनसे मिल नही पाते। जबकि वो अपने क्षेत्र के सभी लोगों को जानते है व लोग भी उन्हें जानते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: गग्गल एयरपोर्ट और गगरेट के जमीन सौदों की जांच के लिए SIT गठित, DIG सौम्या सांबसिवन को सौंपी कमान

उन्होंने कहा कि पुलिस सुरक्षा में रहने वाले नेता जो आपको नहीं जानते उनको अंधेरे में ही वोट देना है। कि जो आपको जानता है उस डॉ राजन सुशांत को वोट देना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि दो महीने पहले उन्हें फ़तेहपुर उपचुनाव के बारे में पता नहीं था। तब पालमपुर में प्रैस वार्ता में एसडीएम से हस्ताक्षरित एफिडेविट रिलीज किया है।जिसमे बताया गया है कि डेढ़ साल बाद आने वाले चुनावों में अगर उनकी सरकार बनती है। तो कोई तीर छोड़कर नहीं अपितु दावे से कहा है कि मात्र चौबीस घण्टे में वो एक लाख एनपीएस कर्मचारियों को ओल्ड पैंशन स्कीम के अंतर्गत लाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  माँ ज्वाला के दरबार डी सी आदित्य नेगी ने नवाया शीश

वहीं कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या है। सरकार साल में मात्र दो से तीन हजार युवाओं को नौकरी देती है। जबकि उनकी सरकार बनते ही वो पहले ही वर्ष दो लाख युवाओं को नौकरी देंगे। डॉ. राजन सुशांत ने कहा कि अगर दिल्ली की क्षेत्रीय दल की सरकार हरियाणा , हिमाचल से पानी व बिजली खरीदकर सस्ती दे सकती है। तो डॉ. राजन सुशांत की सरकार क्यों नहीं। उन्होंने कहा क्षेत्र में विकास नाम की कोई चीज नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  बीजेपी का धर्मशाला नगर निगम की सत्ता पर काबिज होने का रास्ता साफ़,निर्दलीय ने समर्थन की भरी हामी
Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now