Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

एचएएस पत्‍नी के आरोपों के बाद विधायक विशाल नैहरिया ने एसपी कांगड़ा से मिलकर रखा पक्ष

भाजपा विधायक विशाल नेहरिया पर उनकी HAS पत्नी ने लगाए मारपीट व प्रताड़ित करने के आरोप

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से पहली बार भाजपा से विधायक बने विशाल नैहरिया के खिलाफ उनकी एचएएस पत्नी ने मारपीट के आरोप लगाकर पुलिस से सुरक्षा मांगने के बाद विधायक ने भी अपना पक्ष रखा है। शिकायत के बाद विशाल नैहरिया ने एसपी कांगड़ा से मिलकर उनके सामने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि उन दोनों की पहले से ही दोस्ती थी। अब दोस्ती वैवाहिक जीवन तक पहुंच गई। शादी के कुछ दिन बाद से ही ओशिन की ओर से परिवार व उन पर कई तरह से मानसिक दवाब बनाने शुरू कर दिए थे। यह हमारा परिवारिक मामला था, इसलिए उन्होंने मामले को घर की दहलीज में अंदर रखकर की सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटाने व पत्‍नी को समझाने के लगातार प्रयास किए।

उन्होंने अपने पद की गरीमा को समझते हुए और सामाजिक जिम्मेदारी को जानते हुए इस बात को घर तक ही सीमित रखना उचित समझा। पत्नी द्वारा परिवार पर मानसिक दवाब को घर में ही शांत करने का भरपूर प्रयास किया। वहीं वह अब भी चाहते हैं कि घर की बातें घर में ही सुलझ जाएं और उसे समाजिक और राजनीतिक तूल न दिया जाए।

यहां बता दें कि शुक्रवार को वर्ष 2019 बैच की एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा ने विधायक विशाल नैहरिया पर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना के आराेप लगाए थे। इसकी शिकायत उन्होंने एसपी कांगड़ा को भी दी थी। शिकायत के बाद उन्होंने दो वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में शेयर कर दिए थे। ओशिन ने वीडियो में अपने प्रेम प्रसंग से लेकर अब तक के विवाद के बारे में पूरी जानकारी दी। उनका व विशाल नैहरिया का कॉलेज समय से प्रेम प्रंसग था। कॉलेज टाइम में भी विशाल नैहरिया उनके साथ मारपीट करते थे, जिससे तंग आकर वह उनसे अलग हो गई थीं।

उसके बाद जब विशाल नैहरिया धर्मशाला के विधायक बने तो वह लगातार शादी के‍ लिए प्रस्ताव रख रहे थे। बार बार कहने पर उन्होंने शादी के लिए हां कर दी। अभी कुछ माह पहले ही उन दोनों की शादी हुई है। ओशिन शर्मा का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही विशाल नैहरिया ने उसके साथ मारपीट करने शुरू कर दी थी। अभी चार दिन पहले भी विधायक ने अपने घरवालों के सामने उसे चार थप्पड़ मारे, जिससे उसे चोट भी आई है। मारपीट के बाद उन्होंने अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया और उसके बाद मायके वाले उसे घर ले गए। लगातार मारपीट से तंग होकर ही वह अब शिकायत कर रही हैं। उधर पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया ओशिन शर्मा ने अपने पति विशाल नैहरिया के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत दी है। मामले की जांच की जाएगी।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now