Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी का किया यौन शोषण, बच्ची के बच्चे को जन्म देने के बाद हुआ खुलासा..!

Kangra Minor Girl Sexual Assault Case: कांगड़ा जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। एक नाबालिग पीड़िता द्वारा बच्चे को जन्म देने के बाद मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
Kangra News: पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी का किया यौन शोषण, बच्ची के बच्चे को जन्म देने के बाद हुआ खुलासा..!

Kangra News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के भवारना पुलिस थाना क्षेत्र में एक बेहद घिनौनी और मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी की हदें पार करते हुए उसका यौन शोषण किया। इस अमानवीय कृत्य के कारण पीड़िता गर्भवती हो गई और उसने बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला तब उजागर हुआ जब 23 अप्रैल को पीड़िता स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची। वहां डॉक्टर ने जब उसका चैकअप किया तो पाया कि वह गर्भवती है। डॉक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अस्पताल से सूचना मिलते ही मामला दर्ज किया और पीड़िता के बयान लिए।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने की शाहपुर क्षेत्र में मॉडल करियर सेंटर,कुथारना और तत्वानी में पशु औषधालय खोलने की घोषणा

पीड़िता ने अपने ही पिता पर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया। बयानों के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।

डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 29 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि सभी पहलुओं को सामने लाया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ 19 को कांगड़ा मेे भरेगा हुंकार :- शशीकांत गौतम

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा के दायरे में रखा है। जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह कृत्य कब से किया जा रहा था और क्या इसमें किसी अन्य की भी संलिप्तता है या नहीं। पुलिस द्वारा साक्ष्यों को जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद भी ली जा रही है।

कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, पॉक्सो एक्ट के तहत इस तरह के मामलों में सख्त सजा का प्रावधान है। आरोपी को हिरासत में लेकर अब पूछताछ का दौर शुरू हो चुका है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी होने के बाद जल्द ही अदालत में चालान पेश किया जाएगा ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

इसे भी पढ़ें:  Kangra News: डमटाल में 103.07 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार
Himachal Pradesh News Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today

Join WhatsApp

Join Now