Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

गाड़ी से 302 ग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

arest, Mandi News

बलजीत। इंदौरा
डमटाल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वीरवार देर रात एक गाड़ी से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की। हालांकि गाड़ी का मालिक एवं मुख्य आरोपित तो वहां से फरार हो गया है, लेकिन पुलिस ने उसके गाड़ी से 302 ग्राम हेरोइन पकड़ी है। मामले के पुलिस ने मुख्य आरोपित के चार रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपित धर्मवीर उर्फ गोविंदा गांव डाकघर छन्नी तहसील इंदौरा को पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है लेकिन आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है।

गुप्त सूचना के आधार पर डमटाल पुलिस थाना में तैनात प्रोवेशनल डीएसपी देवराज के नेतृत्व में डमटाल पुलिस थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया और उनकी टीम ने आरोपित गोविंदा को पकड़ने के लिए उसके घर और उसके रिश्तेदारों के घर दबिश दी। जिस दौरान घर के बरामदे में खड़ी आरोपित की क्रेटा कार एचपी-38-ई-6061 की तलाशी ली तो उसमें से करीब 302 ग्राम चिट्टे की खेप पुलिस ने बरामद की।

इसे भी पढ़ें:  1 अप्रैल से हिमाचल में एंट्री होगी महंगी, जानें प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों की नई रेट लिस्ट

प्राेवेशनल डीएसपी देवराज ने बताया गोविंदा आरोपी पिछले काफी समय से नशे के कारोबार में संलिप्त है और उस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। गुप्त सूचना के जब पुलिस टीम ने तोकी में दबिश दी तो रिश्तेदार के घर के बाहर उसकी गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी का शीश तोड़कर जब डेशबोर्ड की जांच की तो 302 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now