Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हम नही सुधरेंगे, ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का किया जा रहा उपयोग

IMG 20201208 085920

बलजीत। इंदौरा
लोकनिर्माण विभाग के एक्सियन ने रुकवाया कार्य, सही मानको की निर्माण सामग्री का उपयोग करने की दी नसीहत।
इन्दौरा उपमंडल में पड़ते गांव बाई इंदौरिया व मण्ड मयानी के बीच बन रही सड़क मार्ग का कार्य जिस ठेकेदार को मिला है अपनी हरकतों से बाज नहीँ आ रहा और घटिया सामग्री का प्रयोग कर सरकार के मापदंडों को पूरा न कर उसको ठेंगा दिखा रहा है जो कि सरासर गलत है। पत्रकार के द्वारा ठेकेदार से प्रश्न पूछने पर की आप ने यह सड़क निर्माण के लिए खड्ड या नदी का रेत व बजरी कहाँ से ला रहे है तो ठेकेदार ने जवाब दिया कि मैं आपको जवाब क्यूँ दूँ।जब उक्त ठेकेदार से बोला गया कि आप को इसी कार्य में देरी करने के लिए
23 लाख रुपये जुर्माना पड़ा है तो बोला उस से उसको कोई फर्क नहीँ पड़ता।ऐसे जुर्माने लगते रहतें हैं और आप कौन होते हैं मुझसे पूछने वाले कि मैं कैसा काम कर रहा हूँ और क्या सामग्री इसमें डाल रहा हूँ।

इसे भी पढ़ें:  Kangra News: कुठेड़ के पास पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान सेंट्रो कार से बरामद की 28 पेटी देसी शराब..!

IMG 20201208 085850
पत्रकारों के द्वारा सूचना देने पर लोक निर्माण विभाग के अदिशासी अभियंता अरुण वशिष्ठ ने उक्त कार्य में अनियमितताओं को देखते हुए कार्य को बंद करवा दिया तथा बेड मिक्स में पड़े बड़ें पत्थरों को निकालने के आदेश मजदूरों को दिये थे पर उक्त ठेकेदार जब कार्यस्थल पर पहुंचा तो उसकी बेबाकी को देखकर ऐसा लग रहा था कि लोक निर्माण विभाग के अफसरों का उसे कोई डर नहीँ ओर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि ठेकेदार के पास लोकनिर्माण विभाग के अफसर कार्य कर रहे हों क्योंकि ठेकेदार की बोलबानी आर्डर देने वाली थी न कि सुनने वाली।

जब इस विषय में लोक निर्माण विभाग के अदिशासी अभियंता अरुण वशिष्ठ से बात हुई तो उन्होंने कहा कि उक्त सामग्री बहुत बढ़िया है और यहाँ पर जो कमी पाई गई उसको दरुस्त करने के आदेश दे दिए हैं ।उक्त सड़क में किसी भी प्रकार का घटिया सामग्री पाए जाने को विभाग बर्दाश्त नहीँ करेगा।

इसे भी पढ़ें:  टांडा में बनेगा जीएस बाली चाइल्ड एंड मदर केयर अस्पताल, RS बाली ने जताया सरकार का आभार

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now