Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचलः विश्व के सबसे ऊंचे गांव कौमिक में 100 प्रतिशत लोगों को लगी कोरोना की वैक्सीन

हिमाचलः विश्व के सबसे ऊंचे गांव कौमिक में 100 प्रतिशत लोगों को लगी कोरोना की वैक्सीन

प्रजासत्ता|
विश्व के सबसे ऊंचे मोटरेबल गांव कोमिक में 100 प्रतिशत टीकाकरण किया जा चुका है| इस गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम में कुलवंत सिंह, आशा वर्कर पदमा ने टीकाकरण किया है| हिमाचल प्रदेश जिला लाहुल स्पीति के काजा खंड में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण में 100 फीसदी लक्ष्य हासिल किया जा चुका है|

गौर हो कि 45 साल से अधिक आयु वर्ग और साठ वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी नागरिकों को कोरोना की टीकाकरण किया जा चुका है| साठ वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को पहली और दूसरी दोनों डोज दी जा चुकी हैं| वहीं, 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को अभी पहली डोज ही दी गई है| जल्द ही उन्हें दूसरी डोज दी जाएगी| 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग को पहली डोज लगाए जाने को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है| कुछ दिनों में उनका भी टीकाकरण किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  श्रीबज्रेश्‍वरी देवी मंदिर जा रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का टेंपो खाई में गिरा, दो की मौत व 18 घायल

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ज्ञान सागर नेगी ने जानकारी देते हुए कहा कि स्पिति बर्फबारी के कारण कई महीनों तक अन्य हिस्सों से कटा रहता है। यहां पर गांव तक बर्फबारी में पहुंचने में काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ता है और तापमान माईनस 30 से 40 डिग्री। वैक्सीन को लेकर हमारे सामने काफी चुनौतियां थी। 8 जनवरी को जब अभियान शुरू किया तो हमें इस बात का अंदाजा नहीं था कि अपने लक्ष्य को 100 फीसदी हासिल कर पाएंगे। गांव गांव जाकर लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरूक किया उनके भ्रांतियों को दूर किया।

इसके बाद फ्रंट लाइन वॉरियरर्स ने जब वैक्सीन लगा ली तो लोगों को जागरूक करने में काफी सफलता मिली। स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रयासों के कारण 45 से 59 वर्ष और 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग को 100 प्रतिशत वैक्सीन लगाई जा चुकी है। मैं स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई देता हूं जिन्होंने ये लक्ष्य हासिल कर लिया है। आगे आने वाले कुछ दिनों में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  स्कूटी सवार से 38.72 ग्राम चरस बरामद
Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now