Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

इंदौरा: बसन्तपुर के पंचायत घर मे नतीजे के बाद चुनाव कर्मीयों को बनाया बंधक

इंदौरा: बसन्तपुर के पंचायत घर मे नतीजे के बाद चुनाव कर्मीयों को बनाया बंधक

बलजीत । इंदौरा
विकास खण्ड इन्दौरा की ग्राम पंचायत बसन्तपुर में प्रधान पद का चुनाव प्रशासन की नाकामी ओर गुंडागर्दी की भेंट चढ़ गया प्रशासनिक अधिकारी और अन्य कर्मचारियों को सारी रात हारी हुए प्रत्याशी के लोगो द्वारा बसन्तपुर के पंचायत घर मे जबरन रखा गया और अपनी हार न मानते हुए अपनी जीत को लेकर अड़े रहे और प्रशसन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे सरकारी वाहनों के टायरों की हवा भी निकाल दी गई ।

गौरतलब है कि बसन्तपुर पंचायत में बीती रात को प्रधान पद को लेकर चल रही मतगणना के दौरान दोनों प्रत्याशियों के मत बराबरी पर रहे इसके बाद एआरओ द्वारा पर्ची डालकर प्रत्याशी सिद्धांत मन्हास को विजेता घोषित कर दिया गया लेकिन दूसरे पक्ष द्वारा इस बात को मानने पर माहौल तनावपुर्ण हो गया और माहौल बिगड़ता देख उच्चाधिकारियों को सूचित किया सूचना मिलने पर एसडीएम इन्दौरा सोमिल गौतम, बीडीओ इन्दौरा कर्म सिंह नरयाल इन्दौरा पुलिस थाना में तैनात आईपीएस अभिषेक एस व अन्य स्टाफ के साथ मौका पर पहुँचे तथा उग्र हुई भीड़ को शांत करवाया ।

एआरओ ने अपने सभी प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में एक बार फिर से दोनों पक्षो की सहमती से लिखित में दस्तावेज बनाते हुए फिर से टॉस करते हुए पर्ची डाली गई जिंसमे फिर से प्रत्याशी सिद्धांत मन्हास की पर्ची निकली उसके बाद विजयी प्रत्याशी को आरओ द्वारा विजयी घोषित करार कर प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया जिसके बाद विजय हुई पार्टी अपने घर लौट गई।

लेकिन हारी हुई पार्टी ने पूरे प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को सारी रात पंचायत घर मे घेरे रखा और हुल्लड़बाजी करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और वाहनों के पहियों की हवा तक निकाल दी वही प्रशासन ने सारी रात चले इस ड्रामा के बाद अगली सुबह हारे हुए प्रत्याशी कुलदीप कुमार को विजयी घोषित कर दिया और प्रमाण पत्र जारी कर दिया ओर पंचायत घर से बाहर निकले।

अब दोनों पक्ष अपनी जीत को लेकर दावे कर रहे हैं जिसके कारण पंचायत बसन्तपुर में तनावपुर्ण माहौल पैदा हो गया है जिसको लेकर पहले विजयी हुए प्रत्याशी सिद्धांत मन्हास ने अपने सैंकड़ो समर्थकों के एसडीएम इन्दौरा कार्यलय में जाकर अपनी बात रखी और न्याय की मांग की उन्होंने कहा कि उनके जाने के बाद सुबह हारे हुए प्रत्याशी को उनकी गैर मौजूदगी में विजयी घोषित किया गया।

एसडीएम इन्दौरा सोमिल गौतम ने बताया की बिगड़े हुए माहौल को देखते हुए कानून व्यवस्था का जायजा लेने गया था जहां तक चुनाव प्रक्रिया का सवाल है उसकी पूरी जिम्मेदारी चुनाव करवा रहे एआरओ व आरओ की बनती है जहाँ तक दोनों प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर दावे कर रहे हैं एआरओ द्वारा रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

बीडीओ इन्दौरा कर्म सिंह नरयाल ने बताया कि माहौल बिगड़ता देख सारी रात पंचायत घर मे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ डटे रहे और किसी तरह से इसका हल निकालने की कोशिश की गई लेकिन तनावपुर्ण माहौल के चलते किसी भी नतीजे तक प्रशासन नही पहुँच पाया जिसकी जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।

जिलाधीश कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापती ने बताया कि इन्दौरा बीडीओ कार्यलय से रिपोर्ट मंगवाई गई है ।रिपोर्ट आने के उपरांत निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी ।उसके बाद मिले निर्देशो के अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now