Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

इंदौरा: करियाना व सब्जी की जरूरी दुकानों की तर्ज पर खुले बाकी दुकाने

indouraa

बलजीत|
वैश्विक महामारी कोविड 19 के चलते सरकार द्वारा क्रोना की चेन को तोड़ने के लिए गाइडलाइंस जारी की गई है जिसके चलते केवल जरूरी वस्तुओं की दुकानें दिन में केवल 3 घण्टे खोलने की अनुमति है किंतु व्यापार मण्डल इन्दौरा द्वारा इसका खंडन किया गया है| अतः सरकार से अपील की गई है कि जरूरी वस्तुओं की तर्ज पर इलेक्ट्रॉनिक,मोबाइल शाप, कपड़े,फर्नीचर, फुटवियर,बार्बर, किताबो आदि की दुकान भी खोली जाए|

उन्होंने अपील की है कि सभी व्यापारी वर्ग पहले ही कर्ज की मार झेल रहा है वही अब व्यपार पूरी तरह बन्द होने पर बैंक की किश्ते ,दुकान के किराये,दुकान पर रक्खे वर्कर का खर्चा कहा से दे| वही उनके बच्चों की स्कूल की फीस देने तक असमर्थ हो गए| वही व्यापार मंडल ने कहा कि अगर सरकार चाहे तो कैटगरी के अनुसार दो दो दिन भी दुकान खोलने की अनुमति देती है तो भी उन्हें मंजूर है|

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now