Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

इंदौरा मे नहीं थम रहा धार्मिक स्थलों में चोरियों का सिलसिला

इंदौरा मे नहीं थम रहा धार्मिक स्थलों में चोरियों का सिलसिला

बलजीत | इंदौरा
इंदौरा क्षेत्र मे चोरों के हौसले इस कदर बुलन्द है की किसी जगह पर चोरों द्वारा रात के अन्धेरे का फायदा उठाकर सेंधमारी की गई तो कहीं पर दिन दिहाड़े ही चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है l

ज्ञात रहे की पिछले 10 दिनों से भी कम समय में चोरों द्वारा इंदौरा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों को निशाना बनाकर 4-5 चोरी की घटनाओं को अन्जाम दिया जा चुका है l जिसमें चोर कही पर मंदिरों में चढ़ावे के लिए रखे गल्लों पर अपना हाथ साफ कर गए तो कहीं शिवलिंग पर रुद्राभिषेक के लिए रखी गयी पीतल की गागर को ले उड़े l

ताज़ा मामला ग्राम पंचायत कुड़सां के चूरपुर गांव और इंदौरा बस स्टैंड के पिछली तरफ स्थित मन्दिर का है जहाँ पर वीरवार गत रात को चोरों द्वारा चोरी की घटना को अन्जाम दिया गया l गौरतलब है की वीरवार देर रात को इंदौरा बस स्टैंड के नजदीक जहां पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है, वहां से महज
कुछ दूरी पर ही पुलीस की टीम रात्रि गश्त पर होती है।

इस सन्दर्भ मे जब इंदौरा थाना प्रभारी सुरिंदर धीमान से बात की गयी तो उन्होंने ने बताया की कुछ दिन पहले भी चोरी होने की शिकायते आयी थी और आज भी शिव मन्दिर से चोरी होने का मामला ध्यान मे आया है जिसको देखते हुए पुलिस अपनी गश्त को और बढ़ाएगी l

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now