Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांगड़ा में सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया अपनी हवस का शिकार

Bilaspur Crime News Professor Molested Student Shimla Punjabi Model Rape Case Police went to Punjab to arrest the accused नाबालिग से सामूहिक दुराचार Hamirpur News

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में पिता पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है| जहाँ नाबालिग बेटी को सौतेले पिता द्वारा अपनी हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है| हालाँकिखबर लिखे जाने तक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है| लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की तैयारी में है|

जानकारी के अनुसार, ज्वालामुखी के पुलिस थाना खुण्डिया के एक गाँव की 17 वर्षीय नाबालिग ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि गत 1 जून को अपने घर के पास खेतों में पालतू बकरियां चरा रही थी| वहीं पर मौका पाकर उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया| लड़की ने इस घटना के बारे में पुलिस थाना खुण्डिया में शिकायत दर्ज करवाई|

इसे भी पढ़ें:  ज्वाली: पुलिस की नारकोटिक्स टीम ने बीडीसी सदस्य सहित एक अन्य को चिट्टे सहित किया गिरफ्तार

आरोपी पिता पर भारतीय दंड संहिता 376,506 व पोस्को एक्ट सेक्शन 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है| डीएसपी ज्वालामुखी तिलक राज ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि नाबालिग लड़की की शिकायत पर उसके पिता पर अलग अलग धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है|

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now