Prajasatta Side Scroll Menu

कांगड़ा में टैक्सी में मिली 27 साल के युवक की अधजली लाश

कांगड़ा में टैक्सी में मिली 27 साल के युवक की अधजली लाश

प्रजासत्ता|
कांगड़ा जिले में एक 27 साल के टैक्सी चालक की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है| युवक की अधजली लाश टैक्सी के अंदर मिली है| हालांकि, मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है| कांगड़ा के एसपी विमुक्त रंजन ने की मामले की पुष्टि की है|

जानकारी के अनुसार,झियोल रोड पर उसकी कार सुबह लोगों ने देखी और पुलिस को सूचित किया|सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची| पुलिस ने टैक्सी चालक का शव उसकी टैक्सी में अधजली हालत में बरामद हुआ है| पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी है| पड़ताल के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं| प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है| लेकिन जांच के बाद ही असली कारणों का पता चल पाएगा| युवक की पहचान रिन पंचायत में टीका वणी योल के 27 वर्षीय पंकज चौधरी के टूर पर हुई है युवक अभी अविवाहित था| वह सवारी लेकर गया था|

इसे भी पढ़ें:  अध्यापकों पर हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई से अध्यापक संघ नाखुश : नरेश कुमार
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Dharamshala News Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra samachar

Join WhatsApp

Join Now