Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: इंदौरा में खैर चोर सक्रिय,सड़क के किनारे लगे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

इंदौरा में खैर चोर सक्रिय,सड़क के किनारे लगे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

बलजीत|इन्दौरा
Kangra News: पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने में कुछ लोग कोई भी कसर नहीँ छोड़ रहे और दिन रात पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने में लगे हैं। ऐसा ही एक मामला भलाड़ गांव जो कि इन्दौरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है ,उसका सामने आया है। यहाँ खैर चोरों ने अवैध रूप से सड़क के किनारे लगे कुछ खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी और उक्त पेड़ों को काट कर ले गए।

नजदीकी गांव से तालुक रखने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि कुछ रोज पहले यह पेड़ हरे भरे यहीं थे जो कि गत दिन कट गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए कि यह चोरी छिपे कटान कौन करता है। वहीँ जब रेंज ऑफिसर सुमन लता से बात हुई तो उन्होंने कहा कि बी ओ ओर गार्ड मौका पर गए हैं और जो भी इसमें लिप्त पाया गया उस पर एफआईआर दर्ज की जाएगी ।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now