Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

लोक निर्माण विभाग का जेई 40 हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार

Published on: 5 April 2021
pwd-junior-engineer-arrested-for-taking-bribe-of-40-thousand

प्रजासत्ता|
विजिलेंस विभाग की धर्मशाला टीम ने हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के बाबा बड़ोह उपमंडल के तहत कंडी सेक्शन में कार्यरत एक जेई को विजिलेंस ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। लोक निर्माण विभाग का जेई ठेकेदार से काम पूरा होने के बाद पेमेंट करने के बदले घूस मांग रहा था। 

लोक निर्माण विभाग के तहत एक ठेकेदार अर्जुन कुमार निवासी सरूट तहसील बड़ोह ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि लोक निर्माण विभाग के बाबा बडोह उपमंडल के तहत कंडी सेक्शन में कार्यरत जेई कुलदीप निवासी मतराड़ तहसील नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा उनसे काम की पेमेंट करने के लिए 40 हजार रुपये मांग रहा है।

इस पर विजिलेंस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उधर, विजिलेंस विभाग धर्मशाला के डीएसपी बलवीर जसवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के बाबा बडोह उपमंडल के तहत कंडी सेक्शन में कार्यरत जेई कुलदीप को 40 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। ठेकेदार की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। 

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now