Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सड़क किनारे खड़ी फास्ट फूड वैन में लगी आग, 3 युवकों ने भागकर बचाई जान

रानीताल-देहरा NH पर फास्ट फूड वैन में लगी आग, देखें वीडियो

प्रजासत्ता |
कांगड़ा के रानीताल-देहरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दरकाटा के पास सड़क किनारे खड़ी की एक फास्ट फूड वैन में अचानक आग लग से अफरातफरी मच गई। इस आग की घटना से कोई जानी नुकसान तो नही हुआ लेकिन करीब चार के नुकसान का आकलन किया गया है। आग लगने का कारण फास्ट फूड वैन से होने वाले गैस रिसाव को बताया गया है।

बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय वैन में तीन युवक मौजूद थे। तीनों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई | आग लगने पर तुरंत फायर स्टेशन देहरा को इसकी सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

इसे भी पढ़ें:  चंडीगढ़ के लिए निकले कांगड़ा के कारोबारी की संदिग्ध हालात में मिली लाश

फास्ट पूड वैन के मालिक प्रत्यूष ने बताया कि गैस सिलेंडर खत्म हो या था, जिस पर नया सिलेंडर लगाया और गैस चालू कर चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलाई ही थी कि सिलेंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने पूरी वैन को अपनी चपेट में ले लिया|

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Dharamshala News Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra samachar

Join WhatsApp

Join Now