Prajasatta Side Scroll Menu

शर्मसार: 102 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी को बहू ने जूतों व डंडे से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

मझेड़ा में 102 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी को उसकी बहू द्वारा जूतों व डंडे से पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

प्रजासत्ता|
उपमंडल जयसिंहपुर के अंतर्गत पड़ते गांव मझेड़ा में 102 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी को उसकी बहू द्वारा जूतों व डंडे से पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । वीडियो घर के ही सदस्यों द्वारा चुपके से बनीया गया है जिसमें साफ दिख रहा है कि महिला बजुर्ग व्यक्ति को जूतों डंडों से पीटती है व उसका बेटा चुपचाप तमाशा देखता रहता है ।

महिला का पति क्लासस वन अधिकारी बताया जा रहा है । यही नहीं बुजुर्ग को वीडियो बनाने बाली महिला जब अपने कमरे में ले आती है तो बुजुर्ग बहू और पौते के सामने जम कर रोता है । पिटाई करने बाली महिला को जब पता चलता है कि उसकी वीडियो बन चुकी है तो वह डंडा लेकर अपने भतीजे के ऊपर भी हमला कर देती है ।

इसे भी पढ़ें:  Kangra News: विजिलेंस टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा पटवारी

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया है । एसडीएम जयसिंहपुर पवन कुमार ने डीएसपी बैजनाथ को मामले की छानबीन करने के आदेश दिये हैं । तो विधायक रविन्द्र रवि धीमान ने भी घटना को शर्मसार करने बाली करार देते हुए कड़ी कार्वाई के आदेश पुलिस व प्रशासन के जारी किये हैं ।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Dharamshala News Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra samachar

Join WhatsApp

Join Now