Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सोमवार से अनिश्चियत काल के धरने पर बैठेंगे डॉक्टर राजन सुशांत व समर्थक

सोमवार से अनिश्चियत काल के धरने पर बैठेंगे डॉक्टर राजन सुशांत व समर्थक

अनिल शर्मा | फतेहपुर
पूर्व में रहे कांगड़ा-चंबा सांसद एवं वर्तमान में हमारी पार्टी हिमाचल पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर राजन सुशांत समर्थकों सहित सोमवार से अनियश्चियत कालीन धरना पर बैठने जा रहे हैं। इस पर जानकारी देते हुए रैस्ट हाउस फतेहपुर में शनिवार को हुई प्रैस कॉन्फ्रेंस दौरान खुद डॉक्टर राजन सुशांत ने बताया उन्होंने मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को उनके विधानसभा फतेहपुर के एक दिवसीय प्रवास दौरान क्षेत्र की समस्याओं के साथ कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिये मांग पत्र सौंपते हुए एक सप्ताह का समय दिया था।

लेकिन शनिवार को दिया गया समय खत्म हो गया । इसलिए मुख्यमंत्री को एक दिन का समय और देते हुए भी समाधान न होने की सूरत में सोमवार से फतेहपुर में अनिश्चियतकालीन धरना देने का फैसला लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को एनपीएस के तहत आने वाले करीब एक लाख कर्मचारियों के लिये पुरानी पैंशन स्कीम बहाल करने,करीब 4500 करुणामूलक नौकरियाँ देने ,सवा दो लाख सेवारत कर्मचारियों को डीए व अन्य भते जोकि कोरोना काल के नही दिए गए हैं देने की अधिसूचना जारी करने को एक सप्ताह का समय दिया था।

लेकिन अभी तक सरकार द्वारा कोई भी नोटिफिकेशन जारी नही की गई है। जोकि गम्भीर चिंता का विषय है। उन्होंने बताया अगर रविवार तक भी उनके द्वारा दिये गए मांगपत्र पर कार्रवाई न हुई तो सोमवार से अनिश्चियतकालीन धरना शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन पांच लोग धरने पर बैठेंगे। और यह धरना तब तक चलेगा जब तक मुख्यमंत्री उनकी मांगों पर किसी तरह घोषणा नही करते हैं। इस मौके पर उनके साथ उनके समर्थक भी उपस्थित रहे ।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now