Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

श्रीनगर में CRPF के काफिले पर आतंकी हमला, कांगडा का जवान अशोक कुमार शहीद

Published on: 26 March 2021
कांगडा के जवान शहीद

प्रजासत्ता|
श्रीनगर के लावेपोरा इलाके में आतंकवादियों ने वीरवार शाम सड़क पर गश्त रहे सीआरपीएफ के जवानों पर फायरिंग कर दी। इससे सीआरपीएफ का 1 जवान घटनास्थल पर ही शहीद हो गया जबकि तीन अन्य तीन घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई थी। उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल जवान भी शहीद हो गया। हमले में शहीद हुए दोनों सीआरपीएफ जवान की पहचान सब इंस्पेक्टर मंगाराम देव ब्रमा और कांस्टेबल ड्राइवर अशोक कुमार के रुप में हुई है।

मिली जाकारी अनुसार अशोक कुमार जिला कांगडा के की सुलह विधानसभा के पोस्ट ऑफिस काहनफट्ट के गांव देहरू के रहने वाले थे। उनकी मौत की खबर से गृह क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है| शुक्रवार दोपहर तक शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गाँव पहुँचाने की उम्मीद है|

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now