Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सुजान सिंह पठानिया को हजारों लोगों ने दी विदाई, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Published on: 13 February 2021
हजारों लोगों ने सुजान सिंह पठानिया को दी विदाई, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

अनिल शर्मा | रैहन/ फतेहपुर:
कांग्रेस नेता और फतेहपुर के विधायक सुजान सिंह पठानिया का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मझार में शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपने चहेते नेता को अंतिम विदाई दी। पार्थिव देह को पुत्र भवानी सिंह पठानिया ने पुलिस थाना फतेहपुर के कर्मचारियों द्वारा सलामी देते हुए मुखाग्नि दी।

बता दें कि सुजान सिंह पठानिया पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पठानिया के अंतिम संस्कार में प्रदेश सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री राकेश पठानिया ने शिरकत की। इससे पहले सुजान सिंह पठानिया के घर से 11 बजे जब उनकी अंतिम यात्रा निकली तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी ।

वन मंत्री राकेश पठानिया, विधायक अर्जुन ठाकुर, कृपाल परमार, उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर,राजेश ठाकुर ,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,विप्लव ठाकुर, आशा कुमारी, हरबंस राणा, अजय महाजन, केवल सिंह पठानिया, सुधीर शर्मा, अशीष बुटेल, यादविंद्र गोमा, विक्रमादित्य सिंह , संजय रत्न, उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति, एसपी विमुक्त रंजन ने फतेहपुर पहुंचकर सुजान सिंह पठानिया की पार्थिव देह को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now