Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ज़िला परिषद इंदौरा के वार्ड नंबर 54 से उम्मीदवार प्रवीण कुमार मिन्दा को युवाओं का मिल रहा भरपूर समर्थन

InShot 20210114 165740165

बलजीत।इंदौरा
हिमाचल में पंचायती चुनावों का प्रचार इस वक्त काफी जोर शोर से चल रहा है और उम्मीदवार अपने लिए समर्थन जुटाने का भरसक प्रयास कर रहे है। परन्तु कुछ एसे भी उम्मीदवार हैं जिन्हें अधिक प्रयास नही करना पड़ रहा है क्यूँकि उनके द्वारा लोगों की भलाई के लिए किए गए कार्य ही उनके लिए समर्थन जुटा रहा है। एसा ही एक नाम है प्रवीण कुमार मिंदा।प्रवीण कुमार मिंदा शुरू से ही लोक भलाई के कार्य करते रहे है। करोना काल में भी उन्होंने किसी भी जरूरतमंद को ख़ाली हाथ अपने घर से जाने नही दिया। अपनी ग्राम पंचायत सनोर के प्रधान रह चुके प्रवीण कुमार ने अपनी पंचायत में बहुत विकास कार्य करवाए हैं। इसी कारण लोग खुद ही उनका समर्थन कर रहे हैं।सोशल मीडिया में इस बाबत पूछे गए सवाल के जवाब में लोगों ने स्पष्ट कर दिया कि उनका समर्थन प्रवीण कुमार के साथ है।

इसे भी पढ़ें:  Himachali Woman a Model of Development : विकास का प्रतिमान रचती छोटा भंगाल की महिलाएं

प्रवीण कुमार मिन्दा इस वक्त लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं और जनता की सुने तो प्रवीण कुमार एकतरफ़ा चुनाव जीत रहे है।

वहीँ कुछ लोग मिन्दा से भी नाराज दिखे जो बोल रहे कि हम मिन्दा के लिए दिन रात एक कर वर्करी कर रहे और मिन्दा अभी तक उनसे मिले नहीं।

वहीँ मिन्दा ने कहा कि इतना बढ़ा चुनाव वह पहली बार लड़ रहे और अगर किसी के साथ वह नहीँ मिल सके तो उसके लिए क्षमा चाहते वह जल्द ही उन सभी भाई बंधुओ से मिलेंगे और उनकी नाराजगी दूर करेंगे।मिन्दा ने कहा कि आप सभी की बदौलत ही वह चुनाव जीतेंगे और ताउम्र जनता के आभारी रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  ज्वालामुखी में कांगड़ा के कांग्रेस नेताओं ने दिया जनजागरण अभियान के बहाने एकजुटता का संदेश
Aaj Ki Khabren Dharamshala News Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra samachar

Join WhatsApp

Join Now