साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

किन्नौर में कुलदेव नारायण मंदिर में आग लगने से करोड़ों का नुकसान

4 अष्टधातु मूर्ति समेत 12 मूर्तियां और चांदी-सोने का सामान जलकर राख
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

किन्नौर|
किन्नौर जिला की रूपी पंचायत के नालिंग-2 गांव में आगजनी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहाँ के कुलदेव नारायण मन्दिर में अचानक आग लगने से अधिकतर मूर्तियां रथ सहित पूरी तरह जल गईं। वहीं आग लगने से मन्दिर को करोड़ों का नुकसान हुआ है। घटना गुरुवार रत की है।
सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा।

4 अष्टधातु मूर्ति समेत 12 मूर्तियां और चांदी-सोने का सामान जलकर राख

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात लगभग 10 बजे रूपी पंचायत के नालिंग-2 गांव में बने कुलदेव नारायण के मन्दिर में अचानक आग लग गई। जैसे ही गांव वालों को इसकी जानकारी मिली तो सभी ग्रामीण अपने स्तर पर आग बुझने में लग गए, लेकिन आग ने तब तक मन्दिर को पूरी तरह से जला दिया था। शुरुवाती जानकारी के अनुसार मंदिर में लगी इस आग को बुझाने में कई लोग झुलस गए। 4 अष्टधातु मूर्ति समेत 12 मूर्तियां और चांदी-सोने का सामान जल गया।

इसे भी पढ़ें:  लाहुल में जड़ी-बूटियों की तस्करी में वन विभाग ने दबोचे 5 लोग

Join WhatsApp

Join Now