साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

किन्नौर हादसा : NDRF जवानों ने सतलुज से तीनों शव निकाले

हादसा
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

किन्नौर|
किन्नौर जिले में सतलुज नदी में 20 घंटे से लापता तीनों लोगों के शव बरामद कर लिए है। जानकारी अनुसार सतलुज नदी में करीब 16 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद NDRF जवानों ने तीनों शवों सहित दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को भी नदी से निकाल दिया है। इस हादसे में चंपा देवी, अनीता देवी और चालक जीवन सिंह की मृतक के तौर पर पहचान हुई है।

दरअसल, बीती शाम किन्नौर के निचार सब डिवीजन में छोल्टू-जानी सड़क पर एक पिकअप सतलुज नदी में गिर गई थी। इसमें कुल चार लोग सवार थे। राजकुमारी नाम की महिला हादसे के वक्त ही गाड़ी से बाहर छिटक गई थी। इससे राजकुमारी को काफी चोटें आई। वह किन्नौ के शोल्टू अस्पताल में उपचाराधीन है। मगर, चालक सहित तीन लोग 16 घंटे तक लापता रहे।

NDRF ने बीती रात ही लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था और पिकअप की लोकेशन रात में ही ट्रेस कर दी थी। आज सुबह इन्हें बाहर निकालने के लिए दोबारा रेस्क्यू शुरू हुआ और दोपहर तक पिकअप समेत तीनों शवों को बाहर निकाला गया।

इसे भी पढ़ें:  निगुलसरी में मलबे में 6 और शव मिले, मृतकों की संख्या हुई 23

Join WhatsApp

Join Now