साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

मनाली लेह मार्ग में छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू

नए साल की पहली बर्फबारी
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

काजा|
मनाली लेह मार्ग बारालाचा दर्रे से छोटे वाहनों के लिए हर दोपहर एक बजे तक खुला रहेगा। प्रशासन ने उक्त मार्ग पर निरीक्षण किया जोकि सफल रहा। वही वाया शिंकुला मार्ग पहले ही खोला जा चुका है। जिलाधीश नीरज कुमार ने बताया कि छोटे वाहनों के आवाजाही खोल दी गई है। अब लोग छोटे वाहनों के माध्यम से बारालाचा दर्रे से होकर जा सकते है।

लेकिन फिलहाल ट्रक और दोपहिया वाहनों के जाने पर पाबंदी रहेगी। ट्रक और दोपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए आगामी कुछ दिनों में जब मार्ग पर परिस्थिति सही होगी उसका आंकलन करने के बाद शुरू की जाएगी। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि चिन्हित स्थान पर ही वाहन पार्क करें। इसके साथ ही पुलिस विभाग को पार्किंग और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल के किन्नौर में बड़ा हादसा , भूस्खलन के बाद गिरी चट्टान,ढह गया पुल, 9 की_मौत

Join WhatsApp

Join Now