साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

अर्की: स्कूल बस से टकराया 20 वर्षीय बाइक सवार, मौके पर ही गई जान

Kangra News Kullu Accident, Mandi News : नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा: बैक करते समय खाई में गिरी कार, एक की मौत एक घायल Solan news, Bilaspur news,
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

अर्की।
अर्की उपमंडल के तहत दाड़लाघाट के अंतर्गत अर्की-भराड़ीघाट मार्ग पर डमलाना घाटी के पास शनिवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी अनुसार एक बाइक सवार की स्कूल बस की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई।

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक युवक की पहचान अर्की के रहने वाले निकेतन (20) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को एक स्कूल बस बच्चों को लेकर पिपलुघाट की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पिपलुघाट की तरह से आ रहे एक बाइक सवार की डमलाणा घाटी के पास स्कूल बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी की बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दाड़लाघाट सुभाष कुमार अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।

इसे भी पढ़ें:  Kullu Woman Misbehave Case: कुल्लू छेड़छाड़ मामले में पीड़िता की पहचान उजागर कर तथाकथित पत्रकारों ने किया शर्मसार, हिमाचल पुलिस निष्क्रिय

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी कलमबद्ध किए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक चालक गलत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहा था। जिसके चलते यह हादसा हो गया। मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने की है ।

Join WhatsApp

Join Now