साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Kullu Accident: कुल्लू में कार ट्रक से टकरायी, तीन लोगों की मौत..!

Kullu Accident: कुल्लू में कार ट्रक से टकरायी, तीन लोगों की मौत..!
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Kullu Accident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस संबंध में अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी दी।

बताया गया कि तीन महिलाओं समेत चार मित्र नववर्ष की पूर्व संध्या और स्थानीय टैटू आर्टिस्ट सतपाल का जन्मदिन मनाने के लिए कसोल पहुंचे थे। गुरुवार तड़के लगभग तीन बजे वे कुल्लू की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे बने चबूतरे से टकराई और फिर वहां खड़े एक ट्रक से जा भिड़ी।

हादसा इतना भयावह था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर ही सतपाल सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

दुर्घटना में मृतकों की पहचान सतपाल पुत्र ध्यानचंद निवासी चामुंडा नगर डाकघर ढालपुर, अंकिता पुत्री राकेश कुमार निवासी तांदी जिला लाहौल स्पीति और कशिश पुत्री तेजराम निवासी जल्लुग्रां जिला कुल्लू के रूप में हुई है। वहीं इस दुर्घटना में रतांजलि पुत्री युधिष्ठिर लाल निवासी सचानी तहसील भुंतर जिला कुल्लू को गंभीर चोटें आई है। उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मनाली में गोविंद ठाकुर ने किया मनु वाटिका का लोकार्पण

पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now