Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kullu JE Murder Case: अवैध संबंध के शक में डॉक्टर परिवार ने रची साजिश, महिला डॉक्टर समेत 4 गिरफ्तार

Kullu Crime News: जलशक्ति विभाग के जेई लाभ सिंह हत्याकांड की ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का कुल्लू पुलिस की SIT ने पर्दाफाश कर दिया है। अवैध संबंधों के संदेह में साजिश रचकर हत्या करने के आरोप में लेडी डॉक्टर समेत परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
Kullu JE Murder Case: रास्ते में रोका, बेरहमी से पीटा और सड़क किनारे फेंका, जानिए कुल्लू में किसने की जल शक्ति विभाग के JE की निर्मम हत्या

Kullu JE Murder Case: कुल्लू के जलशक्ति विभाग (गांधीनगर दफ्तर) में कार्यरत 52 वर्षीय जूनियर इंजीनियर लाभ सिंह गुलेरिया की हत्या की ब्लाइंड मिस्ट्री को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में एक लेडी डॉक्टर, उसके डॉक्टर पति, ससुर और देवर को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लेडी डॉक्टर के साथ कथित अवैध संबंधों के संदेह के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हुई इस वारदात ने प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में सनसनी फैला दी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एएसपी संजीव चौहान की अगुआई में विशेष जांच टीम का गठन किया गया था। एसआईटी और सदर थाना के एसएचओ भूप सिंह गुलेरिया की संयुक्त जांच में इस पूरी आपराधिक साजिश का पर्दाफाश हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  Kullu: चरस तस्करी के दो आरोपीयों को मिला 13 साल का कठोर कारावास और जुर्माना

एसआईटी की जांच के अनुसार, लेडी डॉक्टर के परिजनों को जेई लाभ सिंह गुलेरिया और उसके बीच कथित तौर पर अवैध संबंध होने का शक था। इसी संदेह के आधार पर आरोपी परिवार ने जेई की हत्या की एक सुनियोजित योजना तैयार की। 24 जुलाई को लेडी डॉक्टर ने जेई को पानी की पाइप लाइन चेक करने के बहाने गांधीनगर स्थित अपने आवास पर बुलाया था।

जैसे ही जेई लाभ सिंह वहां पहुंचे, पूर्व नियोजित साजिश के तहत लेडी डॉक्टर के आयुर्वेद चिकित्सक पति, ससुर और देवर ने मिलकर उनकी हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने और अपराध को छिपाने के उद्देश्य से आरोपियों ने शव को गांधीनगर के समीप स्थित नाले में फेंक दिया था। पुलिस की गहन तफ्तीश के बाद मामले में शामिल सभी चार मुख्य आरोपियों की पहचान स्थापित हुई।

इसे भी पढ़ें:  Persian Gulf Crisis: खाड़ी में युद्ध के बीच फंसे कुल्लू के कैप्टन रमन कपूर का भावुक संदेश "हम सिर्फ नाविक नहीं, वैश्विक व्यापार के रक्षक हैं"

बुधवार शाम एएसपी संजीव चौहान के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए एसआईटी ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला डॉक्टर कुल्लू के रीजनल हॉस्पिटल में कार्यरत है, जबकि उसका पति लाहौल में बतौर आयुर्वेद चिकित्सक सेवाएं दे रहा है। पुलिस टीम ने लाहौल से पति को हिरासत में लेकर कुल्लू स्थानांतरित कर दिया है।

इसके अतिरिक्त, गिरफ्तार की गई लेडी डॉक्टर, उसके ससुर और देवर को देर शाम पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल जांच के लिए रीजनल हॉस्पिटल कुल्लू ले जाया गया। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने चारों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मनाली: महिला हत्या मामले में सुराग देने वाले को एक लाख का इनाम देगी हिमाचल पुलिस
Blind Murder SolvedHimachal Pradesh PoliceJal Shakti DepartmentKullu Crime NewsKullu SIT Investigation

Join WhatsApp

Join Now