Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू: महिला से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात

Bilaspur Crime News Professor Molested Student Shimla Punjabi Model Rape Case Police went to Punjab to arrest the accused नाबालिग से सामूहिक दुराचार Hamirpur News

प्रजासत्ता|
कुल्लू जिला मुख्यालय से सटे अप्पर वैली के एक गांव में महिला से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात हुई है। पीड़ित महिला ने कुल्लू महिला थाने में आकर मामले को लेकर लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला के साथ आरोपियों ने जानवरों से भी बदतर व्यवहार किया है।

पता चला है कि महिला के पांव में भी इस वारदात के दौरान चोट आई है। महिला के पांव में फ्रैक्चर की भी चर्चा है। महिला एक सरकारी महकमे की कर्मचारी भी बताई जा रही है। महिला थाना कुल्लू की टीम बारीकी से मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पीड़ित महिला को देर रात मैडीकल के लिए अस्पताल ले जाया गया। महिला के साथ इस प्रकार के अमानवीय व्यवहार से लोगों में रोष है। लोगों ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। देवभूमि में ऐसी वारदात से हर कोई सकते में है। ऐसी वारदातों को अंजाम देने वालों के खिलाफ लोगों में भारी रोष है। एस.पी. गौरव सिंह ने कहा कि महिला का मैडीकल करवाया जा रहा है तथा आरोपी अभी थाने में हैं।

इसे भी पढ़ें:  Kullu Sex Racket Busted: कुल्लू में देह व्यापार का बड़ा पर्दाफाश, होटल में छापा, 24 साल की महिला गिरफ्तार, नेपाली युवती को बचाया
Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now