Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू पुलिस की बड़ी कामयाबी, हेरोइन तस्‍करी मामले में दिल्‍ली से गिरफ्तार किया नाइ‍जीरियन व्‍यक्‍त‍ि

हेरोइन तस्‍करी मामले में हिमाचल पुलिस ने दिल्‍ली में गिरफ्तार किया नाइ‍जीरिया का व्‍यक्‍त‍ि

प्रजासत्ता |
कुल्लू पुलिस की एसआईयू ने हेरोइन तस्‍करी के मामले एक बार फिर अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसकी पहचान 38 वर्षीय इजू चुकवू उर्फ चार्ल्स पुत्र डेविड उमैजूके निवासी तवो स्ट्रीट लेगोस नाइजीरिया के रूप में हुई है।

बता दें कि बीते चार मार्च को भुंतर थाना के तहत एक व्यक्ति गंगा सिंह उर्फ किशू निवासी भुंतर को 26.8 ग्राम हेरोइन लाने की कोशिश में रोपा बैरियर पर गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपित ने बताया यह हेरोइन एक अफ्रीकी नागरिक से लाई गई है। इसके बाद पुलिस की टीम ने मामले में सप्लायर अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Police LSD Case: कुल्लू SP ने सोशल मीडिया की खबरों को बताया भ्रामक, गिरफ्तार पुलिसकर्मियों पर दी बड़ी सफाई

पुलिस टीम ने इस हेरोइन सप्लायर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत मामला दर्ज कर दिल्ली से गिरफ्तार कर आज कुल्लू लाया गया है। आरोपित के पास पासपोर्ट या वीजा नहीं है।

पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपित को पहले भी दो मुकदमों में 32 ग्राम हेरोइन, 22 ग्राम हेरोइन और तीन ग्राम कोकीन में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपित 2014 में हेरोइन सप्लाई करने के जुर्म में चंडीगढ पुलिस द्वारा भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें:  Kullu: मारपीट में घायल व्यक्ति की एम्स में उपचार के दौरान मौत, 27 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार
Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now