Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kullu News: बजौरा से लेकर मनाली तक मीट मार्किट में की छापामारी, काटे आठ हजार के चालान

Published on: 27 November 2024
Kullu News: बजौरा से लेकर मनाली तक मीट मार्किट में की छापामारी, काटे आठ हजार के चालान

Kullu News: निदेशक एवम् प्रारक्षी मत्स्य विभाग हिमाचल प्रदेश भारतीय प्रशासनिक अधिकारी विवेक चंदेल ने बताया की प्रदेश के मछुआरों के हितों की रक्षा को लेकर मत्स्य विभाग गम्भीर हो गया है। विभाग ने प्रदेश से बाहर से लाई गई मछली को बेचने वालों पर शिंकजा कस दिया है।

विभाग की टीम ने मंगलवार को बजौरा से लेकर मनाली तक मीट मार्किट में छापामारी की। इस दौरान अवैध मछली बेचने वालों के चालान भी काटे तथा आठ हजार का राजस्व भी बसूला। विभाग ने बाहरी राज्यों से आने वाली लग्जरी बसों की भी चैकिंग का अभियान चलाया है। मत्स्य विभाग की टीम मीट विक्रेताओं को
प्रदेश के मछुआरों द्वारा पकड़ी जाने वाली मछली को बेचने के प्रति प्रेरित कर रही है। ऐसा न करने वालों पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पतलीकूहल उप निदेशक ने बताया कि विभाग ने कुल्लू जिला में जगह-जगह छापेमारी कर बाहरी राज्य की मछली बेच रहे विक्रेताओं के चालान काटे हैं और आठ हजार राजस्व भी वसूला है। प्रदेश के मछली विक्रेताओं को अपने प्रदेश की ही मछली बेचनी होगी। विभाग प्रदेश के मछली पालकों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में जुटा हुआ है।

विभाग कार्यशाला लगाकर मत्स्य विभाग की लाभकारी योजनाएं बताकर लोगों को मछली पालन का रोजगार शुरु करने के लिए प्रेरित कर रहा है। निदेशक मत्स्य विभाग हिमाचल प्रदेश भारतीय प्रशासनिक अधिकारी विवेक चंदेल ने बताया कि मनमानी करने वाले प्रदेश के मछली विक्रेताओं पर शिकंजा कसा जा रहा है। राज्य के बाहर से मछली आयात करने वालों पर भी विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Aaj Ki KhabrenHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHP Latest NewsHP News in HindiKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now