साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

पराशर में भारी बर्फबारी के बीच फंसे 150 पर्यटकों को 12 घंटे बाद सुरक्षित निकाला

पराशर में भारी बर्फबारी के बीच फंसे 150 पर्यटकों को 12 घंटे बाद सुरक्षित निकाला
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

हिमाचल प्रदेश के धार्मिक पर्यटन स्थल पराशर में एक फीट के करीब हुई बर्फबारी में 150 के करीब फंसे पर्यटको को सुरक्षित निकाल लिया गया है| बता दें कि मंडी के पराशर में अचानक हुई बर्फबारी के चलते वाहनों सहित फंसे सैकड़ो पर्यटक फंस गए थे जिसके बाद उन्होंने प्रसाशन से मदद की गुहार लगाई थी| जैसे ही इसकी सूचना जिला प्रशासन को मिलते ही कमांद और पद्धर पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से सर्च आपरेशन छेड़ा गया। करीब 12 घंटे बाद जेसीबी रास्ते को साफ़ करती हुई रात 2 बजे पराशर मदद के लिए पहुंची। इस सर्च आपरेशन में लगभग 150 पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होेने के कारण रविवार को अचानक मौसम ने करवट बदल ली। रविवार को मौसम के अचानक करवट बदलने बाद देर शाम को जिला के विख्यात धार्मिक पर्यटन स्थल पराशर में एक फीट के करीब बर्फबारी हुई। जिससे 150 के करीब पर्यटक फंस गए। हिमपात शुरू होते ही कुछ पर्यटक सुरक्षित पनाह लेने के लिए निजी गेस्ट हाउस पहुंचे। लेकिन पराशर में सभी विश्राम गृह और निजी गेस्ट हाउस पीएमओ के नाम बुकिंग होने के चलते उन्हें वापस लौटने पर मजबूर होना पड़ा

इसे भी पढ़ें:  अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर पर लटकी कार, सोशल मीडिया में वायरल हुई तस्वीर

डीएसपी पद्धर लोकेंद्र नेगी ने बताया इस सर्च आपरेशन में पुलिस को स्थानीय लोगों सहित पराशर के एक निजी गेस्ट हाउस व्यवसायी का सराहनीय सहयोग मिला। सभी लोग सुरक्षित रेस्क्यू किए गए हैं। सोमवार सुबह भी स्थिति पर नजर रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। उन्होंने बाहरी पर्यटकों के साथ साथ साथ स्थानीय लोगों से खराब मौसम में पराशर घाटी न जाने का आह्वान किया है।

Join WhatsApp

Join Now