साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

बस में सवार रूस की महिला से ढाई किलो चरस बरामद

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

मंडी।
हिमाचल प्रदेश के औट पुलिस थाना की टीम ने नाके के दौरान रूस की महिला से 2 किलो 412 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपित की पहचान ओलगा ब्रशकोव पुत्री एलेग्जेंडर हाउस नंबर 18, फ्लैट नंबर 17, इलीनकोए डोमोडडोवो मास्को (रूस) के रूप में हुई है।

औट पुलिस ने थाना के बाहर ही वाहनों की जांच के लिए नाका लगाया था। इस दौरान कुल्लू से आ रही निजी बस को जब तलाशी के लिए रोका गया तो उसमें सवार विदेशी महिला पुलिस को देखकर घबरा गई। उसके बैग की तलाशी लेने पर चरस बरामद हुई। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आई है कि विदेशी महिला दिल्ली में रहती है और अकसर कुल्लू व मनाली आती-जाती रहती थी।

इसे भी पढ़ें:  सरकाघाट के अनन्य पंडित का "चामुंडा तेरे चरणों में" भजन हुआ रिलिज,युट्युव पर मचाई धूम

Join WhatsApp

Join Now