साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

शर्मसार: मंडी के गोहर में 7 साल की प्रवासी बच्ची से दुष्कर्म

मासूम से रेप
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

मंडी|
देवभूमि हिमाचल में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहाँ मंडी जिला के गोहर में प्रवासी मजदूर ने 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर मजदूर के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

झारखंड निवासी मजदूर ने पुलिस काे दी शिकायत में बताया कि वह गोहर में मजदूरी करता है। उसका साथी शिबू उसके क्वार्टर पर आया था। जिसके बाद वह उसकी 7 वर्षीय बेटी को मिठाई खिलाफ के बहाने झाड़ियों में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची ने घर आकर उसे शिबू द्वारा की गई घिनौनी हरकत के बारे में बताया। पुलिस ने बच्ची की पिता की शिकायत के आधार पर शिबू के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  Accident in Mandi: खाई में गिरते ही कार में लगी आग, चालक की हुई दर्दनाक मौत

Join WhatsApp

Join Now