साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सुक्खू बोले-पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में 90 दिनों में पूरी हो CBI की जांच, विधानसभा में पेश की जाए रिपोर्ट

सुक्खू बोले-पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में 90 दिनों में पूरी हो CBI की जांच, विधानसभा में पेश की जाए रिपोर्ट
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

मंडी|
हिमाचल कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मांग उठाई है कि पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच 90 दिनों में पूरी की जाए और जांच रिपोर्ट को विधानसभा में पटल पर रखा जाए। यह बात सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी में युवा कांग्रेस द्वारा क्रमिक अन्नशन में भाग लेने के बाद कही

सुक्खू ने कहा कि यदि सरकार 90 दिनों में जांच पूरी नहीं करवाती है तो फिर कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर उग्र आंदोलन करेगी। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही चुनाव होने जा रहे हैं। कहीं ऐसा न हो कि इस पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट चुनावों के बाद आए। यदि जांच में देरी की गई और कोताही बरती गई तो फिर कांग्रेस इसे लेकर उग्र आंदोलन करेगी।

सुखविंदर सिंह सुक्खू कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने अपनों को एडजेस्ट करने के उद्देश्य से पेपर लीक जैसे प्रकरण को अंजाम दिया है। सरकार चाहती थी कि अपने लोगों को सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर के बयान पर भी पलटवार किया।

इसे भी पढ़ें:  मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पकड़ा 28 लाख का चिट्टा, मुख्‍य सरगना सहित पांच गिरफ्तार

सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी बारी आने के लिए राजनीति नहीं करती बल्कि सेवा भाव के मकसद से सत्ता में आती है। इस बार भी कांग्रेस पार्टी प्रदेश में करवाए गए विकास कार्यों के आधार पर वोट मांगेगी और बारी की बात कहने वालों को इसका करारा जवाब देगी।

Join WhatsApp

Join Now