Himachal Earthquake Today: हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद अब मंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 आंकी गई है। वहीं इसका केंद्र जमीन के पांच किलोमीटर के भीतर की गहराई पर था। वहीं भूकंप में किसी भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
इसके अलावा सिक्किम के सोरंग में भी भूकंप के झटकों से धरती हिली। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई। लोग अपने घरों से बाहर आकर खड़े हो गए। जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।