Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Mandi News: मंडी में बिना बुकिंग के ही मोबाइल पर आ रहे गैस सिलेंडर डिलीवरी मैसेज, चैल चौक के व्यक्ति ने दर्ज करवाई FIR

Mandi News: मंडी में बिना बुकिंग के ही मोबाइल पर आ रहे गैस सिलेंडर डिलीवरी मैसेज, चैल चौक के व्यक्ति ने दर्ज करवाई FIR

Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में LPG Gas Cylinder उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है। गोहर पुलिस स्टेशन में एक पीड़ित ने स्थानीय गैस एजेंसी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बिना बुकिंग के ही उनके मोबाइल पर गैस बुकिंग और डिलीवरी के मैसेज आ रहे हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट के तहत मामला संज्ञान में लिया है।

मोबाइल पर आए फर्जी मैसेज
शिकायतकर्ता सुरेश कुमार गांव चैल चौक के निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यह घटना 5 दिसंबर 2025 को शुरू हुई। उनके मोबाइल पर दोपहर 3:06 बजे इंडेन (Indane) गैस कंपनी से एक एसएमएस आया। इसमें LPG Gas Cylinder बुकिंग की जानकारी दी गई थी। इसके तुरंत बाद एक और मैसेज आया। इसमें इनवॉइस नंबर के साथ बुकिंग कन्फर्म की गई। हैरानी की बात यह है कि दोपहर 3:15 बजे डिलीवरी का मैसेज भी आ गया। वास्तव में उनके घर कोई गैस सिलेंडर नहीं पहुंचा था।

दोबारा हुई वही घटना
सुरेश कुमार ने बताया कि यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। 7 दिसंबर 2025 को भी ठीक ऐसा ही हुआ। दोपहर 2:06 बजे मांडव गैस एजेंसी की तरफ से दोबारा बुकिंग का मैसेज आया। इसके साथ ही एक रसीद भी प्राप्त हुई। पीड़ित का दावा है कि उन्होंने न तो कोई बुकिंग की और न ही कोई सिलेंडर खरीदा। यह उनकी निजी जानकारी का दुरुपयोग है।

इन धाराओं में शिकायत दर्ज
पीड़ित ने इसे पहचान चोरी (Identity Theft) और आर्थिक धोखाधड़ी बताया है। उन्होंने पुलिस से मांडव गैस एजेंसी के प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 318 (धोखाधड़ी) का हवाला दिया गया है। इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66C और 66D के तहत भी जांच की मांग की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi News UpdateMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now