साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

मंडी: नौ साल की मासूम की मौत, ननिहाल पक्ष का पिता पर हत्या का आरोप, मंडी-पठानकोट NH किया जाम

मंडी: नौ साल की मासूम की मौत, ननिहाल पक्ष का पिता पर हत्या का आरोप, मंडी-पठानकोट NH किया जाम
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

मंडी | 16 सितम्बर
मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर नगर की एक नौ साल की मासूम की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो जाने पर बच्ची के ननिहाल पक्ष और ग्रामीणों ने मंडी पठानकोट हाईवे को जाम कर दिया। इस मामले में परिजनों और ग्रामीणों ने पिता पर साजिश के तहत हत्या का संगीन आरोप लगाया है। यह मामला विकास खंड चौंतड़ा की पस्सल पंचायत का है।

दरअसल करीब एक माह पहले मासूम की मां की भी मौत हो गई थी इसके बाद मासूम की मौत पर यह विवाद गहराया है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले नौ साल की मासूम की अचानक तबीयत बिगड़ने पर नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया था। मासूम की नाजुक हालत को देखकर उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था, जहाँ 12 सितंबर को मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

इसके बाद बच्ची के ननिहाल पक्ष और ग्रामीणों ने मामला जोगिंद्रनगर पुलिस के ध्यान में लाया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और चंडीगढ़ में ही शव का पोस्टमार्टम करवाया। शनिवार को पुलिस के पहरे में जब अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी तभी ननिहाल पक्ष ने हंगामा शुरू कर मां बेटी की साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाकर पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जोरदार मांग उठाई है। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

इसे भी पढ़ें:  Mandi News: नप सुंदरनगर का तुगलकी फरमान, बच्चों को जवाहर पार्क ग्राउंड में खेलने से रोका

बच्ची के ननिहाल वाले बच्ची के पिता पर हत्या का मामला दर्ज करने पर अड़ गए और आंगन में शव जलाने का प्रयास किया। जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो इसके बाद गुस्साए लोगों ने चौंतड़ा में मंडी पठानकोट हाईवे जाम कर दिया है।

मामले की सुचना मिलने के बाद एसडीएम भी मौके पर मौजूद हैं और परिजनों से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि ननिहाल पक्ष के लोग हत्या का मामला दर्ज करने पर अड़े हैं। वहीँ माहौल तनावपूर्ण होने के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। उधर, डीएसपी संजीव सूद ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मासूम की मौत का राज खुलेगा। पुलिस के पहरे में शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Una News: अंब में दूध के कैंटर ने बुजुर्ग को कुचला

इंडियन एयरफोर्स के बेड़े में शामिल होंगे 12 सुखोई SU-30 MKI Fighter Jets, भारतीय हथियारों और सेंसर से होंगे लैस

आईआरएस अफसर Rahul Navin, को बनाया गया ED का डायरेक्टर

इसे भी पढ़ें:  मंडी: 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी कार, हादसे में पत्रकार की मौत

मंडी: नौ साल की मासूम की मौत, ननिहाल पक्ष का पिता पर हत्या का आरोप, मंडी-पठानकोट NH किया जाम

Join WhatsApp

Join Now