Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Mandi Landslide: जोगिंद्रनगर में भूस्खलन से भारी तबाही, 15 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त

Mandi Landslide: जोगिंद्रनगर में भूस्खलन से भारी तबाही, 15 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त

Mandi Landslide:  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर उपमंडल में मंगलवार को हुए भीषण भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। घरवासड़ा पंचायत के कुंडूनी गांव में हुए इस हादसे में 15 से अधिक मकान  क्षतिग्रस्त हो गए, जिनमें से 10 घर पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं। एक गाय मलबे में दबकर मर गई, लेकिन राहत की बात यह है कि इस प्राकृतिक आपदा में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुतबिक भूस्खलन की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, और स्थानीय टीमें मौके पर पहुंचीं। एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीष चौधरी और तहसीलदार डॉ. मुकुल अनिल शर्मा ने राहत और बचाव कार्यों का नेतृत्व किया। नेर घरवासड़ा पंचायत की प्रधान रीना ने बताया कि 15 मकानों को नुकसान पहुंचा है और एक मवेशी की मौत हुई है। कुंडूनी गांव में 22 परिवार प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

प्रभावित परिवारों को बस्सी के एक होटल में अस्थायी राहत शिविर में ठहराया गया है, जहां उनके लिए भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। आसपास के मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है, इसलिए प्रशासन ने एहतियातन अन्य परिवारों को भी सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि भूस्खलन का सिलसिला अभी रुका नहीं है, इसलिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया है। अस्थायी राहत के साथ-साथ क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्वास और मुआवजे के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे। मौसम विभाग ने मंडी और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। इस हादसे ने जोगिंद्रनगर के लोगों में डर पैदा कर दिया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi landslidemandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now