Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

Mandi Leopard Attack: तेंदुए के जबड़े में थी महिला की गर्दन, 68 साल के बुजुर्ग ने डंडे से तेंदुए को पीटकर भगाया

Mandi Leopard Attack: तेंदुए के जबड़े में थी महिला की गर्दन, 68 साल के बुजुर्ग ने डंडे से तेंदुए को पीटकर भगाया

Mandi Leopard Attack: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हिम्मत की अनोखी मिसाल दिखी है। यहाँ एक तेंदुए ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला की गर्दन तेंदुए के जबड़े में थी। तभी 68 साल के बुजुर्ग डागू राम मसीहा बनकर आए। उन्होंने केवल एक डंडे के दम पर खूंखार तेंदुए को भागने पर मजबूर कर दिया। इस घटना में महिला की जान बच गई है, लेकिन एक अन्य व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी।

लकड़ियां लेने गई महिला पर झपटा तेंदुआ
दिल दहला देने वाली यह घटना हिमाचल प्रदेश के बल्ह घाटी स्थित भडयाल गांव की है। जब सुबह करीब आठ बजे चंपा देवी घर के पास लकड़ियां लेने गई थीं। अचानक झाड़ियों में छिपे एक आदमखोर तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया। तेंदुए ने सीधे महिला की गर्दन को अपने जबड़े में जकड़ लिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास का माहौल सहम गया।

इसे भी पढ़ें:  Mandi News: जयराम ने कराया केवल सिराज का विकास, मंडी से किया भेदभावः गोमा

उसी समय भडयाल निवासी 68 वर्षीय डागू राम पास ही से गुजर रहे थे। वे एक रिश्तेदार के घर शोक जताने जा रहे थे। महिला की आवाज सुनकर वे तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि तेंदुआ महिला को बुरी तरह नोच रहा है। डागू राम के हाथ में एक डंडा था। उन्होंने बिना समय गंवाए तेंदुए के सिर पर डंडे से जोरदार वार किया।

डंडे का वार लगते ही तेंदुआ तिलमिला गया। उसने पलटकर डागू राम पर भी झपट्टा मारा। बुजुर्ग ने गजब की फुर्ती दिखाई और फिर से डंडे से उसके मुंह पर वार किया। डागू राम ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग भी वहां दौड़े चले आए। लोगों को आता देख तेंदुआ वहां से जंगल की ओर भाग गया।

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
घायल चंपा देवी को तुरंत नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डागू राम ने बताया कि उस पल वे भी घबरा गए थे। लेकिन उनके मन में सिर्फ महिला को बचाने का ख्याल था। पंचायत प्रधान निशा ने बुजुर्ग की बहादुरी की तारीफ की है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश के इसी क्षेत्र में तेंदुए के एक अन्य हमले में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  दुर्गापूजा में विसर्जन की गई भगवती दुर्गा की मूर्ति का अपमान नहीं सहेगा विश्व हिन्दू परिषद:- जिलाध्यक्ष

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए हमलावर तेंदुए को भी मार गिराया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है, हालांकि लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

YouTube video player
प्रजासत्ता न्यूज़ डेस्क उन समर्पित पत्रकारों की टीम है जो देश-दुनिया की ताज़ा खबरें सच्चाई, निष्पक्षता और पाठकों के भरोसे को प्राथमिकता देते हुए पेश करती है। हम सच्चाई और निष्पक्षता के साथ हर कहानी को दिल से बयां करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now