साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Mandi: रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार थाना प्रभारी और एएसआई निलंबित.!

Mandi: रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार थाना प्रभारी और एएसआई निलंबित.!
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Mandi News: विजिलेंस टीम द्वारा रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार थाना प्रभारी और एएसआई को पुलिस विभाग ने निलंबित कर दिया है। दोनों अधिकारियों की गिरफ्तारी और तीन दिन के रिमांड पर भेजे जाने के बाद विभाग ने यह सख्त कदम उठाया है। रिश्वत कांड के बाद विभाग की छवि पर लगे दाग को साफ करने के लिए मंडी पुलिस ने तुरंत यह कार्रवाई की है।

विजिलेंस टीम दोनों आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ कर रही है। आज दोनों को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, विजिलेंस ने दोनों अधिकारियों की चल और अचल संपत्तियों के संबंध में भी जांच शुरू कर दी है। इसके लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया है। एक टीम ने बुधवार को एएसआई के जोगिंद्रनगर स्थित घर पर छानबीन की और कई घंटों तक जांच की। इस दौरान आय से अधिक संपत्ति होने के साक्ष्य जुटाए गए, साथ ही बैंक खातों और अन्य रिकॉर्ड की भी जांच की गई।

इसे भी पढ़ें:  उपलब्धि ! हिमाचल के मंडी की ललिता शर्मा भारतीय खेल प्राधिकरण की डिप्टी डायरेक्टर जनरल बनीं

वहीं, दूसरी टीम ने कांगड़ा के गगल में स्थित एएसआई के घर की संपत्ति की जांच की और गाड़ियों का ब्योरा भी लिया। हालांकि, जांच के दौरान मिली जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि रिश्वत कांड में शामिल थाना प्रभारी और एएसआई दोनों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एसपी विजिलेंस कुलभूषण वर्मा ने कहा कि संपत्तियों की जांच जारी है और आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now