साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

अनुपम खेर का वीडियो पोस्ट कर लिखा, 518 फिल्में करने के बाद शिमला में मेरी गलतफहमी हुई दूर

अनुपम खेर
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
अनुपम खेर का नाम बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों में से एक हैं। बीते दिन वह हिमाचल में आये हुए थे| करीब आठ दिनों तक शिमला में रहने के बाद अनुपम खेर मुंबई लौट गए हैं| अनुपम खेर ने शिमला से लौटने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है|

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लिखा,”मैं हमेशा गर्व से कहता हूं कि मैंने 518 फिल्में की हैं| मैं ये मानकर चलता हूं कि कम से कम हमारे भारत में तो सब मुझे पहचानते ही होंगे, लेकिन शिमला की नजदीक की पहाड़ी के पास वाले ज्ञानचंद जी ने मेरी ये गलतफहमी दूर कर दी| वो भी कितनी मासूमियत के साथ! देखिए और जोर से हंसिए|”

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुपम खेर एक शख्स से पूछते हैं कि क्या आप मुझे जानते हैं| व्यक्ति का जवाब ना में सुनकर अनुपम खेर को आश्चर्य होता है| इसके बाद अनुपम खेर अपने चेहरे से मास्क को हटा देते हैं और फिर पूछ्ते हैं अब आपने मुझे पहचाना| इस पर ज्ञानचंद कहते हैं सर मैंने आपको नहीं पहचाना| इतना सुनने के बाद अनुपम खेर कहते हैं, “518 फिल्में करने के बाद आज मेरी गलतफहमी दूर हो गई| इस समय चूल्लु भर पानी में डूब सकता हूं मैं|” बता दें कि इस वीडियो को लोगों द्वारा सोशल मीडिया पार खूब शेयर किया जा रहा है|

इसे भी पढ़ें:  Bengaluru-Mysuru Expressway: 118 KM लंबाई, 8480 करोड़ रुपये लागत... जानें बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे की पूरी डिटेल

Join WhatsApp

Join Now