साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

किसान आंदोलन के समर्थन में प्रकाश सिंह बादल ने वापस किया पद्म विभूषण

किसान आंदोलन: प्रकाश सिंह बादल ने वापस किया पद्म विभूषण
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदर्शनकारी किसानों के साथ किसी तरह की सहमति बनने से अपने विरोध में अपना पद्म विभूषण पुरस्कार वापस कर दिया है। पद्म विभूषण पुरस्कार देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जोकि प्रकाश सिंह बादल को 2015 में मिला था।

प्रकाश सिंह बादल की पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने कृषि कानूनों के विरोध पर एनडीए से गठबंधन तोड़ लिया है। उन्‍होंने कहा कि वह सरकार के “किसानों के साथ विश्वासघात” के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। हालांकि आज किसान यूनियन के नेताओं और सरकार के बीच बातचीत चल रही है।

पंजाब के शीर्ष खिलाड़ियों और कोचों के एक समूह ने कहा है कि वे भी अपने पुरस्कार लौटाएंगे और किसानों के साथ एकजुटता के साथ 5 दिसंबर को दिल्ली में मार्च करेंगे। ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी और अर्जुन अवार्डी सज्जन सिंह चीमा ने कहा, “वे कई महीनों से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन उनके खिलाफ वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया गया।”

इसे भी पढ़ें:  मुंबई में आज इन रूटों पर लोकल ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Join WhatsApp

Join Now