साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामला: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, देश के 20 राज्यों में 56 स्थानों पर छापेमारी जारी

चाइल्ड पोर्नोग्राफी
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटी है। शनिवार को सीबीआई ने देश के 20 राज्यों में 56 लोकेशन पर छापेमारी की है। सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक, ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसईएम) मामले में 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 56 स्थानों पर सीबीआई की तलाशी चल रही है।


सूत्रों के मुताबिक, सिंगापुर के माध्यम से न्यूजीलैंड की इंटरपोल यूनिट की ओर से शेयर किए गए इनपुट के बाद छापेमारी की गई है। ऑनलाइन उपलब्ध बाल यौन शोषण सामग्री के संबंध में सीबीआई का यह सबसे बड़ा ऑपरेशन है।

बता दें कि पिछले साल 16 नवंबर को भी सीबीआई ने इंटरपोल की जानकारी पर ‘ऑपरेशन कार्बन’ चलाया था। इसी दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई को सीबीआई ने ‘ऑपरेशन मेघा चक्र’ नाम दिया है। इसके तहत उन व्यक्तियों और गिरोहों की पहचान करना और उन्हें गिरफ्तार करना है जो ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) फैलाते हैं और नाबालिगों को यौन या शारीरिक रूप से ब्लैकमेल करते हैं। ये रैकेट व्यक्तिगत और संगठित दोनों स्तरों पर संचालित होते हैं।

इसे भी पढ़ें:  ‘हमारे खून में है लोकतंत्र…’, किरेन रिजिजू ने कहा- कोर्ट की आजादी और डेमोक्रेसी पर कोई सवाल नहीं खड़ा कर सकता

Join WhatsApp

Join Now