साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

जम्मू-कश्मीर में सेना ने एक खूंखार आतंकी को गिरफ्तार ,घातक हथियार भी बरामद

india army
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
सेना आतंकियों के खिलाफ लगातार एक्शन ले रही है। इस बीच घाटी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सेना ने एक खूंखार आतंकी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से घातक हथियार भी बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किया गया आतंकी पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ है। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही सुरक्षाबलों ने जैश के चार आतंकियों को ढेर किया था।

जैश का खूंखार आतंकी हुआ गिरफ्तार
सेना के लगातार एक्शन के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और आतंकी घुसपैठ की साजिशें रच रहा है। हालांकि उसके मंसूबे नाकामयाब होते जा रहे हैं। इस बीच एक बार फिर सेना ने आतंकी को गिरफ्तार कर दुश्मनों की नापाक इरादों को फेल कर दिया है। सेना ने आज यानी सोमवार को घाटी से जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 1 हैंड ग्रेनेड और 3.5 लाख रुपये कैश बरामद हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  पैमाने पर खरी उतरी आई ड्रॉप Artificial Tears, US ने बताया था 'जानलेवा'

Join WhatsApp

Join Now