Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

तमिलनाडु में विस्फोट से ढह गई पटाखा फैक्ट्री, 8 मजदूरों की मौत, 17 घायल, हफ्तेभर में ये दूसरी घटना

[ad_1]

Tamil Nadu: तमिलनाडु के कांचीपुरम में बुधवार को पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 लोग झुलसे हैं। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। राहत बचाव का काम जारी है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

कांचीपुरम की कलेक्टर एम आरती ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच करेगी।

हादसे के वक्त 25 मजदूर कर रहे थे काम

 

इसे भी पढ़ें:  मलबे में दबी कई जिंदगियां, फोटोज में देखें भयानक मंजर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटाखा फैक्ट्री कांचीपुरम से लगभग 10 किलोमीटर दूर वझाथोत्तम में स्थित है। फैक्ट्री में घटना के वक्त 25 लोग काम कर रहे थे। दमकल विभाग के अनुसार, फैक्ट्री में आग लगने के बाद विस्फोट भी हुआ। इसके बाद पूरी फैक्ट्री ढह गई।

दमकल अधिकारियों ने कहा कि पटाखा बनाने वाली इकाई के पास वैध लाइसेंस था। दमकल की चार यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है।

एक हफ्ते में ये दूसरी घटना

कांचीपुरम की घटना एक हफ्ते में दूसरा अग्निकांड हादसा है। पिछले हफ्ते धर्मपुरी में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में दो महिलाओं की मौत हो गई थी। एक अन्य महिला घायल हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: एक-दूजे के हुए अथिया शेट्टी और केएल राहुल, IPL के बाद होगा रिसेप्शन

दरअसल, पेनागरम के पास नागदासमपट्टी में तीनों महिलाएं एक पटाखा यूनिट में काम कर रही थीं। तभी पटाखों में अचानक आग लगने के कारण धमाका हो गया था। पुलिस ने कहा था कि हादसा उस वक्त हुआ जब महिलाएं मंदिर में होने वाले त्योहारों के लिए पटाखे बना रही थीं।

एक अन्य घटना में, एक पटाखा इकाई में हुए विस्फोट में एक महिला की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। यह घटना कुड्डालोर जिले के रेड्डीचावडी के पास शिवनारपुरम में एक पटाखा फैक्ट्री में हुई थी। वहीं शिवकाशी के पास एक अलग पटाखा इकाई में हुए विस्फोट में एक कर्मचारी घायल हो गया था।

इसे भी पढ़ें:  अखिलेश के लिए लकी है कोलकाता? सपा अध्यक्ष ने दिया दिलचस्प जवाब, कांग्रेस मुक्त मोर्चा बनाने का किया इशारा

यह भी पढ़ें: Explainer: क्या है अमृतपाल का ABC गैंग? NIA ने क्यों बढ़ाया 9 राज्यों में जांच का दायरा? कौन करता है फंडिंग?



[ad_2]

Source link

YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

प्रजासत्ता के 10 साल