साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

प्रो कबड्डी लीग: 7 अक्टूबर से जमेगा कबड्डी का रंग

प्रो कबड्डी लीग: 7 अक्टूबर से जमेगा कबड्डी का रंग
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
प्रो कबड्डी लीग के आयोजन की घोषणा कर दी गयी है। इस बार ये लीग 7 अक्टूबर 2022 से शुरू होगी, जो दिसंबर के मध्य तक चलेगी। मैच तीन शहरों बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद में आयोजित किए जाएंगे। लीग के आयोजकों ने कहा कि आने वाले हफ्तों में पीकेएल के सीजन 9 के लिए मैचों की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी।

9वें सीजन का शेड्यूल जारी किए जाने पर प्रो कबड्डी लीग के लीग कमिश्नर अनुपम गोस्वामी ने कहा, ‘मशाल स्पोर्ट्स ने कबड्डी के स्वदेशी खेल को खेल प्रशंसकों की दुनिया में ले जाने के दृष्टिकोण के साथ वीवो प्रो कबड्डी लीग की यात्रा शुरू की। हम इस लक्ष्य में प्रभावशाली सफलता हासिल करना जारी रखेंगे, जैसा कि इस साल की शुरूआत में वीवो पीकेएल सीजन 8 द्वारा सिद्ध किया गया था, जो एक व्यापक बायो-बबल में आयोजित हुआ था।’ बता दें कि कोरोना महामारी के चलते पिछला सीजन बायो-सिक्योर बबल में आयोजित किया गया था और पूरी तरह से बेंगलुरु के एक होटल के अंदर ही आयोजित किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  माफिया अतीक की कोर्ट में पेशी, अग्निवीरों के पहले बैच की होगी पासिंग आउट परेड

Join WhatsApp

Join Now