साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

बजट सत्र के दूसरा चरण का आज से आगाज

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

Parliament Budget Session: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू होगा। यह 6 अप्रैल तक चलेगा। इस सत्र में कुल 27 बैठकें होंगी। इससे पहले राज्यसभा के सभापति ने रविवार को नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई।

सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना

बता दें कि बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी को शुरू हुआ था। जिसमें कुल 10 बैठकें हो चुकी हैं। पहले चरण के दौरान राष्ट्रपति के संबोधन पर धन्यवाद ज्ञापन और केंद्रीय बजट पर चर्चा हुई थी। इस सत्र के दौरान सरकार का ध्यान अधिक से अधिक बिल पारित कराने पर रहेगा। वहीं विपक्ष केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई व गिरफ्तारी समेत अन्य कई मांगों पर हंगामा कर सकता है।

विपक्षी दलों की होंगी बैठक

वहीं, दूसरे चरण से पहले 10 बजे विपक्षी दलों की बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ऑफिस में होंगी। जहां विपक्षी दल सरकार को घेरने के लिए रणनीति बनाएंगे। लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय के अनुसार संसद में कुल 35 बिल पेंडिंग हैं। इस सत्र में लोकसभा में 9 और राज्यसभा में 26 बिल पेश होेने हैं।

[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now