साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

मनी लॉन्डरिंग केस में ED ने IREO ग्रुप चेयरमैन ललित गोयल को किया गिरफ्तार

IREO ग्रुप के चेयरमैन ललित गोयल मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

मनी लांड्रिंग के आरोप में ईडी IREO ग्रुप के चैयरमेन ललित गोयल को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। सोमवार को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। लेकिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था, ईडी ने उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया था।

ललित गोयल पर PMLA के तहत कार्रवाई की जा रही थी, उनसे निवेशकों के पैसों को इधर-उधर रूट करने के मामले में भी पूछताछ की गई थी। साल 2010 में ललित गोयल ने 73 मिलियन अमेरिकी डॉलर अलग-अलग ट्रस्ट में स्थानांतरित किए थे, जिसकी ED जांच कर रही थी। ये पैसा निवेशकों का था।

IREO दिल्ली-एनसीआर का एक बड़ा रियल स्टेट समूह है। ललित का नाम पैंडोरा पेपर लीक में भी आया था। उनकी बहन की शादी बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल से हुई थी। उन्हें गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया था। तब वह अमेरिका जाने की फिराक में थे।

इसे भी पढ़ें:  राजीव शुक्ला बोले- गांधी अहिंसा के पुजारी थे, लेकिन एक्शन जरूर चाहते थे; शेर को सवा शेर मिलना चाहिए

Join WhatsApp

Join Now