साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

मानसून सत्र से पहले केंद्र ने 19 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक

मानसून सत्र से पहले केंद्र ने 19 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने वाला है इससे पहले केंद्र सरकार ने 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसद का मानसून सत्र 11 अगस्त तक चलने वाला है। 23 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पहले ट्वीट कर जानकारी दी थी कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। सभी दलों से मानसून सत्र के दौरान विभिन्न विषयों पर उपयोगी चर्चा में योगदान देने का आग्रह है। केंद्रीय ने कहा कि 23 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी।

बता दें कि संसद का मानसून सत्र पुरानी इमारत में शुरू होगा। विपक्षी दल भी कई मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए कमर कस रहे हैं। संसद के मानसून सत्र में विपक्ष अलग-अलग मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेर सकता है।

इसे भी पढ़ें:  Road Rage Case: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू एक अप्रैल को पटियाला जेल से होंगे रिहा

Join WhatsApp

Join Now