[ad_1]
Parliament Budget Session: संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे दिन आज भी हंगामा जारी रह सकता है। बीजेपी राहुल गांधी से माफी की मांग पर अड़ा हुआ है तो विपक्ष अदाणी के मुद्दे पर केन्द्र को लगातार घेर रहा है। इससे पहले सोमवार को संसद में जबर्दस्त हंगामा हुआ। पीयूष गोयल, प्रह्लाद जोशी समेत कई केन्द्रीय मंत्रियों ने राहुल गांधी से विदेश में भारत के अपमान को लेकर घेरा, तो आज एकबार फिर मल्लिकार्जुन खरगे के साथ विपक्ष की बैठक। वहीं विशेषाधिकार समिति राहुल गांधी के लंदन में दिए गए भाषण का स्वत: संज्ञान ले सकती है।
ताजा आपडेट-
तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने अडानी विवाद को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ संसद में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
Delhi | Trinamool Congress MPs hold a protest in front of the Mahatma Gandhi statue in Parliament on Adani issue pic.twitter.com/xhDhl1B0of
— ANI (@ANI) March 14, 2023
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सदन में हंगामें को लेकर कांग्रेस पर एकबार फिर हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश से मांफी मांगनी चाहिए। ठाकुर ने कहा कि आज भारत एक ओर वैश्विक स्तर पर महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और भारत G20 की अध्यक्षता कर रहा है। ये सभी चीजें भारत के बढ़ते कदम दिखाती है लेकिन दूसरी ओर राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
#WATCH राहुल गांधी आप बाहर जाकर देश को बदनाम करते हो…आपको सदन में आकर देश से माफी मांगी चाहिए। कांग्रेस से भ्रष्टाचार की कला सिखनी चाहिए। टेरर फंडिंग के मामलों की जांच कर रहे संगठन अब कांग्रेस के भ्रष्टाचार मॉडल पर केस स्टडी कर रहे हैं: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, दिल्ली pic.twitter.com/VqJA8WnAYE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2023
इस बीच नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि सरकार खुद सदन नहीं चलाना चाहती। ऐसा नजारा कभी नहीं देखा कि सरकार के मंत्रियों ने सदन को ठप करने के लिए हंगामा किया हो। अधीर ने कहा कि राहुल गांधी आखिर माफी क्यों मांगेंगे? उन्होंने कोई गुनाह किया है? माफी तो सरकार के लोगों को मांगनी चाहिए।
सरकार खुद सदन नहीं चलाना चाहती। ऐसा नजारा कभी देखा है कि सरकार के मंत्रियों ने सदन को ठप करने के लिए किस तरह से कल हंगामा किया। राहुल गांधी माफी क्यों मांगेंगे? उन्होंने क्या गुनाह किया है? माफी तो इन लोगों को मांगनी चाहिए: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, दिल्ली pic.twitter.com/CFZ5nU0840
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2023
बजट सत्र के दूसरे चरण का आज आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में शून्यकाल का नोटिस दिया है।
कांग्रेस के लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने संविधान के अनुच्छेद 105 के तहत संसद सदस्यों को दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सार, सार और भावना” पर चर्चा करने के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।
[ad_2]
Source link